जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर के सिद्धी विनायक टीवीएस शोरूम में गुरुवार को नए इलेक्ट्रिक स्कूटर टवस ओर्बीटर को लॉन्च किया गया. यह स्कूटर बजट सेगमेंट में पेश किया गया है.

शोरूम के प्रोपराइटर चंदन मेहरियां ने बताया कि स्कूटर को मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है और इसे बेहतर एयरोडायनामिक फीचर्स से लैस किया गया है. स्कूटर में एलईडी लाइट्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट, 34 लीटर बूट स्पेस, हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोटर कट-ऑफ तकनीक, रिवर्स मोड, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, टीवीएस कनेक्ट एप, 14 इंच अलॉय व्हील्स, 165 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कंपनी के अनुसार स्कूटर में 3.1 kWh बैटरी दी गई है, जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आती है और 158 किलोमीटर की IDC रेंज देने का दावा करती है. इसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये रखी गई है और यह छह रंगों में उपलब्ध है.
बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक और Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से माना जा रहा है.
लॉन्च कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे.

