जामताड़ा/ Yogesh Kumar टाउन थाना में गुरुवार को मनोज कुमार महतो ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान प्रभारी राजेश मंडल से विधिवत कार्यभार संभाला.

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार महतो ने कहा कि जामताड़ा में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जाएंगे. नए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है. इससे अपराध नियंत्रण के साथ- साथ लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मनोज कुमार महतो के पदभार ग्रहण के साथ ही टाउन थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून- व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है.

