जामताड़ा/ Manish Baranwal राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 डेज कैंपेन चलाया जाएगा. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग को राज्य मुख्यालय से एक प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिसे सिविल सर्जन डॉ. एपीएन देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह प्रचार वाहन एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से पूरे जामताड़ा जिले में टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूमेगा. इसमें नाला, कुंडहित, फतेहपुर, करमाटांड़- मिहिजाम और नारायणपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा कार्यालय के कर्मी गौरव कुमार अकेला, आशीष कुमार चौबे, तरुण कुमार नंदी और संजीत पाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

