जामताड़ा/ Manish Baranwal गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय 19वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में जामताड़ा जिला की बालक कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और पूरे जिले का नाम रोशन किया. इस शानदार उपलब्धि में टीम के कोच अरविंद कुमार ओझा, टीम मैनेजर रामदास दयानंद सहित खिलाड़ी रोहित ओझा, शिवा, नीरज रवानी और रितेश कुमार की अहम भूमिका रही. उनके बेहतरीन खेल और आपसी तालमेल ने टीम को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाया.

टीम की इस जीत के बाद पूरे जामताड़ा जिले में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा, सचिव रोहित कुमार, सह सचिव राजकमल सिंह (ओम प्रकाश कबड्डी अकैडमी भारत के सचिव एवं हेड कोच) तथा कोषाध्यक्ष मनीष बरणवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को नई खेल किट प्रदान की जाएगी ताकि उनका मनोबल और अधिक बढ़ सके. यह उपलब्धि जामताड़ा जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
