जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में 10 लाख की चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. श्रीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 8 सितंबर 2025 को माता वैष्णो देवी की पूजा के लिए परिजन बाहर गए थे, तभी उनके घर में चोरी हो गई थी. शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई.

पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्तों पिन्दु कुमार सिंह, विवेक उर्फ पवर कर और सचिन सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं नितिन कुमार उर्फ छोटू फरार है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, नगद ₹5200 और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं. इसके अलावा नोजपिन, पायल, बिछिया, चांदी की चेन और गलाया हुआ सोना समेत भारी मात्रा में आभूषण भी जब्त किए गए हैं.


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
