जामताड़ा/ Manish Baranwal एनएसी मार्केट में सरस्वती पूजा के मौके पर पांडेडीह निवासी प्रहलाद दास की नतिनी, प्रियदर्शिनी दास, ने मां सरस्वती का रूप धारण कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. चमकती आंखें, तेज ललाट, एक हाथ में विणा और दूसरे हाथ में किताब लिए प्रियदर्शिनी कमल पर विराजमान होकर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी.

प्रियदर्शिनी अपने घर निरसा से नाना के घर जामताड़ा आई थी और मां शीतल कुमारी दास की सहायता से साड़ी पहन कर मां सरस्वती के रूप में सजीव हो गई. उसकी भावभंगिमा और सज-धज देखकर आसपास के लोग उसे साक्षात मां सरस्वती के बाल स्वरूप के रूप में देख रहे थे.
सरस्वती पूजा के इस गहन माहौल में प्रियदर्शिनी की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों के चेहरों पर आश्चर्य और श्रद्धा का मिश्रण भर दिया. छोटे उम्र में ही उसने मां सरस्वती के चरित्र और गरिमा को जीवंत कर दिया, जिससे दर्शकों ने उसकी भव्य प्रस्तुति की जमकर सराहना की.

