जामताड़ा/ Yogesh Kumar सदर प्रखंड के एमएमसी मानवी मार्शल क्लब, गोंदलीपहाड़ी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य समापन हुआ. आयोजन का नेतृत्व ग्राम मुखिया जोसेफ मुर्मू कर रहे थे.

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया.

फाइनल मैच लोकल बॉयज जामताड़ा और हतसरा धनबाद की टीमों के बीच खेला गया. शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकल बॉयज जामताड़ा ने 4- 1 के अंतर से मुकाबला जीत लिया. विजेता टीम को ₹25,000 और उपविजेता टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.
टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने लायक था. कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

इस अवसर पर कमरुद्दीन अंसारी, नयूम अंसारी, मनोज हेंब्रम, उज्ज्वल मंडल, यार मोहम्मद, मुखिया रवींद्रनाथ मरांडी, आरसी., अजरूद्दीन अंसारी, निसपति हांसदा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.
पूरा आयोजन खेल भावना, उत्साह और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ.

