जामताड़ा/ Yogesh Kumar राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के पाबिया मंडल अंतर्गत सिकदारडीह गांव में विशेष शाखा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख ओम सिंह, खंड सह कार्यवाह बैद्यनाथ मंडल, पाबिया मंडल कार्यवाह संजय सेन, मंडल प्रमुख विवेक मिर्धा, शाखा प्रमुख मधुसूदन मंडल सहित जयदेव मंडल, प्रदीप रजक, विजय मंडल, बृहस्पति रजक, राकेश यादव एवं अशिम मंडल उपस्थित थे.
शाखा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे देशभक्ति पूर्ण नारों से वातावरण गूंज उठा. स्वयंसेवकों ने शारीरिक अभ्यास, गीत, प्रार्थना और व्याख्यान जैसे विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम के उपरांत शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पारंपरिक खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. स्थानीय मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात में अमृत वर्षा होती है, इसलिए इस दिन बनी खीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी और रोगों से बचाव में सहायक माना जाता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
