जामताड़ा Report By Manish Baranwal जिले के फतेहपुर मोड़ स्थित बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और दोनों युवक सड़क पर दर्द से तड़पते रहे.

चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था हो सकी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली.
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और घायलों की मदद के लिए आगे आए.
देखिए घटना का video
उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी सूजित सरकार ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह हादसा सरकारी और प्रशासनिक व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को उजागर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना किसी रोक- टोक के ट्रैक्टरों से अवैध बालू उठाव किया जा रहा है, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. इससे आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है.
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालकों की मनमानी और प्रशासन की उदासीनता के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है. यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी.
खबर लिखे जाने तक न तो प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा था और न ही एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. मजबूरी में घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से टोटो के माध्यम से एक निजी क्लीनिक भेजा गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर संख्या जेएच 21 एच 0535 घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान बावन बांधी गांव निवासी अजीत मंडल के रूप में की गई है.
सुजीत सरकार (समाजसेवी)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
