जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के गोविंदपुर- साहिबगंज नेशनल हाईवे के कोल्हर मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार जामताड़ा की ओर से नारायणपुर की दिशा में जा रहा था. इसी दौरान मदनाडीह जाने के लिए सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे में महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाइक सवार को हल्की चोटें लगी हैं. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार और सड़क पार करने में असावधानी बताई जा रही है. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा- तफरी का माहौल रहा.

