जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रखंड अंतर्गत गोशाला रोड पर मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब तीलाबाद निवासी प्रकाश मंडल अपने घर के पास टहल रहे थे.

बताया जाता है कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. बाइक चाकरी निवासी राजेंद्र मल्हार चला रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश मंडल का पैर बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बाइक सवार राजेंद्र मल्हार को भी गंभीर चोटें आई हैं. बाइक संख्या JH 21 K 5374 भी क्षतिग्रस्त हो गई.
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.bपुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

