जामताड़ा: स्टेशन रोड स्थित श्री श्री सार्वजनिक मां काली मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरकार द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया.

समारोह में विशिष्ट शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनील बास्की सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.
ध्वजारोहण के उपरांत गणतंत्र के चतुर्थ स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार बंधुओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया. इस सम्मान समारोह में जिले के कई वरिष्ठ एवं विशिष्ट पत्रकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह ने की. इस अवसर पर भूपेश गुप्ता, संजय परशुराम, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, एकता और सम्मान के भाव से ओत- प्रोत रहा.

