जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले में अपराध नियंत्रण और विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने गुरुवार को आठ पुलिस निरीक्षकों का व्यापक तबादला किया. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

तबादला सूची के अनुसार, पु.नि. मो. फारूक को कुंडहित प्रभाग से स्थानांतरित कर साइबर अपराध थाना जामताड़ा भेजा गया है. पु.नि. मिन्हाज आलम को अभियोजन कोषांग से हटाकर कुंडहित प्रभाग का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.
वहीं पु.नि. राजीव कुमार सिंह को नाला प्रभाग से स्थानांतरित कर प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पु.नि. बिहारी मरांडी को साइबर थाना से हटाकर नाला प्रभाग भेजा गया है.
इसी क्रम में, पु.नि. मनोज कुमार महतो को साइबर थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी अभियोजन कोषांग-सह-कोर्ट पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. पु.नि. राजेश मंडल को नगर प्रभाग से हटाकर साइबर अपराध थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. पु.नि. अब्दुल रहमान को साइबर अपराध कक्ष/जिला नियंत्रण कक्ष से हटाकर नगर प्रभाग का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.
एसपी कार्यालय के अनुसार, हाल के दिनों में अपराध के स्वरूप, विशेषकर साइबर अपराध में वृद्धि को देखते हुए पुलिस तंत्र को और चुस्त-दुरुस्त बनाना आवश्यक है. नई तैनाती से जिले में पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई गई है.

