जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान पुलिस ने सोमवार रात करीब 11:05 बजे मुख्य बाजार स्थित हटिया प्लॉट में जुआ खेलते सात लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, एसआई मुकेश कुमार भोक्ता सहित पुलिस बल ने छापेमारी की। मौके से बरमुंडी गांव के मन्नान अंसारी, कैलाश तुरी, अली हुसैन, सरफराज आलम, नावाडीह गांव के मंसूर आलम, इकरामुल हक और सीताकाटा गांव के सोनू रवानी को पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान ₹7920 नकद, तीन सेट ताश की गड्डी और एक गैस लाइट बरामद की। वहीं अन्य कई आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
एसआई मुकेश कुमार भोक्ता के लिखित आवेदन पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 100/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा जेल भेजा गया। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में जुआ पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
