जामताड़ा/Yogesh Kumar रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जारी भारतीय रेल का टोल फ्री नंबर 139 अब वास्तव में यात्रियों का सहारा बनता जा रहा है. मंगलवार को इसकी मिसाल उस वक्त देखने को मिली, जब रांची हटिया से पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया.

जानकारी के अनुसार, हटिया से लखीसराय जा रही महिला यात्री का मोबाइल ट्रेन की स्लीपर बोगी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया. घटना का पता चलते ही पीड़िता ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलते ही विद्यासागर रेलवे स्टेशन आरपीएफ हरकत में आ गई. आरपीएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली. आरपीएफ ने चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी तौसीफ अंसारी (पिता – महबूब आलम, निवासी – मधुपुर) को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया.
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और भरोसे का मजबूत माध्यम बन चुका है. समय पर सूचना देने और आरपीएफ की तत्परता से चोरी का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया, जिससे यात्रियों में रेल सुरक्षा तंत्र पर विश्वास और मजबूत हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
