जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है. जहां जामताड़ा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रवीण चौधरी का निधन हो गया है. वे दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान जीवन की जंग हार गए.

सूत्रों के अनुसार, प्रवीण चौधरी लिवर एनजीटी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और कई महीनों से इलाजरत थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. प्रवीण चौधरी अपनी सादगी, कार्य के प्रति निष्ठा और जनसेवा के समर्पण के लिए जाने जाते थे. एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी.
जानकारी के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर बुधवार को जामताड़ा लाया जाएगा, जहां अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके निधन से न केवल प्रशासनिक सेवा को, बल्कि पूरे जिले ने एक ईमानदार और जनप्रिय अधिकारी को खो दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
