जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले में जुआ का खेल लगातार पांव पसार रहा है. इसी क्रम में कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में सोलिट मंडल, श्रीकांत मंडल, नेपूल मंडल शामिल हैं.
सभी मुरलीडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए. गिरफ्तारी के वक्त उन्होंने पुलिस बल के साथ धक्का- मुक्की भी की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई.
मौके से पुलिस ने ₹4500 नकद, एक चार्जिंग लैंप और दो सेट ताश के पत्ते बरामद किए हैं. मामला थाना प्रभारी धनंजय मंडल के बयान पर दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 112(7), 292/115(2), 132/121(1)/3(5) बीएएनएस एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
मामले की जांच पुअनि. मुकेश कुमार भोला द्वारा की जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में जुआ का नेटवर्क लगातार सक्रिय है. पारंपरिक जुए के साथ- साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी और बड़े पैमाने पर नगदी लेनदेन का भी खेल चल रहा है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, जामताड़ा के कुछ इलाकों में यह कारोबार संगठित रूप से संचालित हो रहा है, जो स्थानीय पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
