जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत दिघारी में सोमवार की सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई. निर्धारित समय 10:15 बजे सामाजिक अंकेक्षण टीम पंचायत भवन पहुंची, लेकिन भवन का ताला बंद मिलने के कारण पूरा अंकेक्षण कार्य बाधित हो गया. टीम द्वारा पंचायत मुखिया और पंचायत सचिव को कई बार फोन किए जाने के बावजूद लंबे समय तक किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला.

अंकेक्षण टीम को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और NSP से संबंधित अभिलेखों की जांच करनी थी, लेकिन भवन बंद रहने की वजह से उन्हें मजबूरन बाहर ही जांच प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी. तेज धूप और चलती हवा के बीच 70 से 90 वर्ष तक के कई वृद्ध लाभुक जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे. कई बुजुर्ग तो खड़े भी नहीं रह पा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.
टीम के सदस्यों मनजीत रवानी और रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन बंद रहने से न सिर्फ सरकारी प्रक्रिया प्रभावित हुई, बल्कि वृद्ध लाभुकों को भी अनावश्यक कष्ट उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है और जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े करती है.
स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत स्तर पर ऐसी अनियमितताएं ग्रामीणों के भरोसे को कमजोर करती हैं. मामला अब संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
