जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रथम दौर की मतगणना के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता की धर्मपत्नी आशा गुप्ता 4,069 मत प्राप्त कर सबसे आगे चल रही हैं और जीत के बेहद करीब मानी जा रही हैं.

दूसरे स्थान पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी को 2,559 मत मिले हैं. वहीं चमेली देवी 1,018 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा लवली दुबे को 164 मत, मुक्ता मंडल को 385 मत तथा अर्चना कुमारी को 64 मत प्राप्त हुए हैं.
पहले दौर के रुझानों से स्पष्ट है कि आशा गुप्ता ने निर्णायक बढ़त बना ली है. हालांकि अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी शेष है.
इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि बैलेट पत्र से मतदान के दौरान मतदाताओं में पर्याप्त जानकारी का अभाव देखा गया, जिसके कारण 788 मत निरस्त हो गए. इतनी बड़ी संख्या में मतों का निरस्त होना चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है. अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जिससे अध्यक्ष पद की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

