जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत नाम वापसी के दिन जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में राजनीतिक हलचल तेज रही. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बबीता झा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

अब जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदाता चमेली देवी, रीना कुमारी, मुक्ता मंडल, लवली दुबे, अर्चना कुमारी और आशा गुप्ता के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
वहीं जामताड़ा नगर के वार्ड पार्षद चुनाव में वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी शोभना चंद्र और वार्ड संख्या 12 के प्रत्याशी रविलाल मोहली ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है.
इसी प्रकार मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नईमा खातून ने भी चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया है. अब यहां अध्यक्ष पद के लिए आरती सिंहा, कविता देवी, गुलशन आरा, जयश्री देवी, नीना शर्मा, पुतुल कुमारी, पुष्पा एलिजाबेथ, प्रीति देवी, मधुबाला देवी, रानी कुमारी, संगीता देवी, सेबीहा अंजुम, सुधा देवी, सुनीता देवी और सोना कुमारी के बीच मुकाबला होगा.
मिहिजाम नगर परिषद में वार्ड संख्या 09 की पार्षद प्रत्याशी पूर्णिमा बाउरी, वार्ड संख्या 17 के प्रिय रजक तथा वार्ड संख्या 18 की शिवानी राय ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है. नाम वापसी के बाद दोनों नगर निकायों में चुनावी समीकरण बदल गए हैं और प्रत्याशी अब अंतिम चरण की तैयारी में जुट गए हैं. निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है.

