जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पोलिंग पार्टियों की बूथ रवानगी के लिए निकायवार बनाए गए पंडालों में पार्टी मिलान और सामग्रियों के मिलान की प्रक्रिया जारी है. मतदान दल अपने- अपने टेबल पर मतपत्र, मतपेटिका और अन्य आवश्यक सामग्रियों की जांच कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, पेयजल, अल्पाहार और मेडिकल टीम सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ आउटडोर स्टेडियम के समीप बनाए गए 10 मिहिजाम नगर परिषद और 15 जामताड़ा नगर पंचायत के पार्टी मिलान सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रतिनियुक्त मतदान दलों से संवाद कर सामग्री वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सामान्य प्रेक्षक संजय पाण्डेय और विभूति मंडल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

