जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जोर- शोर से जारी है. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

जामताड़ा नगर परिषद (आम)
अध्यक्ष पद के लिए सोमवार एक नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई. इसके साथ ही अब तक कुल सात प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है. अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें बबीता झा, मुक्ता मंडल और लवली दुबे शामिल हैं.
वार्ड पार्षद पद के लिए आठ प्रपत्रों की बिक्री हुई, जिससे कुल बिक्री की संख्या 52 पहुंच गई है. वार्ड पार्षद पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें उत्तम कुमार रवानी वार्ड संख्या 03, राजेश कुमार यादव और अजय सिंह वार्ड संख्या 04, किरण देवी वार्ड संख्या 05 तथा सुनिका देवी वार्ड संख्या 13 से मैदान में हैं.
मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख)
अध्यक्ष पद के लिए आज चार प्रपत्रों की बिक्री हुई, जबकि अब तक कुल 14 प्रपत्र बिक चुके हैं. हालांकि अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है. अध्यक्ष पद के लिए सुनीता भंडारी, मधुबाला देवी, सुधा देवी और गुलशन आरा ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है.
वार्ड पार्षद पद के लिए आज 26 प्रपत्रों की बिक्री हुई है, जिससे कुल बिक्री 76 तक पहुंच गई है. अब तक विभिन्न वार्डों से नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें विकास कुमार वर्मा वार्ड संख्या 07, मुमताज बानो वार्ड संख्या 05, मनीषा महतो वार्ड संख्या 03, विष्णुदेव मुर्मू वार्ड संख्या 01, बेबी राय वार्ड संख्या 16, महेंद्र प्रसाद और रवि कुमार मिस्त्री वार्ड संख्या 14, आलोक मिस्त्री वार्ड संख्या 13 तथा रेशमा खातून वार्ड संख्या 10 से शामिल हैं.
नगर परिषद चुनाव को लेकर दोनों नगर क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. नामांकन प्रक्रिया के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी तेज हो गई है.

