जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने वज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.

निरीक्षण नवनिर्मित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज जामताड़ा भवन, मौजा पाथरचापड़ा में किया गया. इस दौरान रिसीविंग काउंटर, मतगणना कर्मियों की बैठक व्यवस्था, अभ्यर्थियों और गणना अभिकर्ताओं के लिए सुविधाओं की समीक्षा की गई. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए.
इसके अलावा एसडीओ ने नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में बनाए गए चेकनाका का भी निरीक्षण किया. वहां तैनात स्थैतिक निगरानी दल को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप सभी वाहनों की सघन जांच सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

