जामताड़ा: जिले में शनिवार को अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष (Police Control Room) का शुभारंभ किया गया. अब जिले के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 कर मात्र 10 मिनट में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे.

यह नियंत्रण कक्ष कोर्ट मोड़ स्थित पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर स्थापित किया गया है, जहां से पूरे जिले की निगरानी होगी. साथ ही जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त रवि आनंद और एसपी राजकुमार मेहता उपस्थित रहे.
एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि डायल 112 पर कॉल करते ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी. इस सुविधा को प्रभावी बनाने के लिए 20 नई पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां भी शुरू की गई हैं.
आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जामताड़ा पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एसपी राजकुमार मेहता बड़े जिलों का अनुभव लेकर जामताड़ा को भी उसी दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं. विधायक चुनना सिंह ने कहा कि जामताड़ा अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पुलिस की यह पहल जनता के लिए राहत भरी होगी.
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि अब 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी, जिससे नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा. वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान और माल की सुरक्षा है और इसके लिए पुलिस को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
