जामताड़ा/ Manish Barnwal देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से घर से भटक कर एक नाबालिग बालक जामताड़ा पहुंच गया. बालक को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद किया. पूछताछ के दौरान बालक अपने परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका.

विज्ञापन
इसके बाद आरपीएफ ने मानवता दिखाते हुए बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन जामताड़ा के हवाले कर दिया. चाइल्ड हेल्प लाइन में बालक की उचित देखभाल की जा रही है.
संबंधित विभाग द्वारा बालक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके घर तक पहुंचाया जा सके. आरपीएफ की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

विज्ञापन
