जामताड़ा/ Manish Baranwal मिहिजाम थाना क्षेत्र के मेन रोड मोड़ से आम बागान जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. बोकारो से आ रही सीमेंट लदी 12 पहिया ट्रक सड़क किनारे बनी हाई ड्रेन के स्लैब को तोड़ते हुए नाले में जा धंस गई.


विज्ञापन
घटना में नाले का स्लैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि यह नाली और स्लैब महज 15-20 दिन पहले ही बनाया गया था, जो ट्रक के भारी वजन को सहन नहीं कर सका. ट्रक के नाले में फंस जाने से सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से धीरे-धीरे ट्रैफिक को नियंत्रित कर लिया गया. घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
