जामताड़ा/ Manish Barnwal प्रखंड अंतर्गत मिहिजाम अंचल के राजकीय प्लस+2 बुनियादी विद्यालय मेझिया में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लिया.

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने ध्वजारोहण कर किया. राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया.
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया है. हमें उसकी रक्षा करनी है और एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना है.
इस अवसर पर शिक्षक मदन मोहन गोराई, सीमा मुर्मू, प्रभात, उज्ज्वल, नीपन, निखिल, शिवलाल, प्रमोद, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सीआरपी दीप्ति विराजपाल सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, पूर्ववर्ती छात्र एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सावित्री देवी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.

