जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बुधवार देर रात बड़ी वारदात की खबर सामने आई है. जहां गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर निवासी एक व्यापारी से ₹1.34 लाख की लूट की गई है. यह घटना चम्पापुर पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ (दक्षिणबहल) के पास रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हुई.

सूत्रों के अनुसार, शिबूवाडीह अहिल्यापुर निवासी व्यापारी ईदूर अंसारी से तीन अज्ञात अपराधियों ने नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि व्यापारी उस समय अपने घर लौट रहे थे. अपराधियों ने अचानक घेरकर व्यापारी से रुपए लूट लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि लूट के इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोग घटना के बाद से दहशत में हैं और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

