जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला की बालक और बालिका कबड्डी टीम 19वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को गढ़वा रवाना हुई. बालक वर्ग के कोच अरविंद कुमार ओझा, टीम मैनेजर राम दास दयानंद और कप्तान नीरज रवानी के नेतृत्व में टीम रवाना हुई. वहीं बालिका टीम का नेतृत्व कोच प्रियंका हंसदा, टीम मैनेजर लीना बाउरी और कप्तान खुशी कुमारी कर रही हैं.

इस अवसर पर जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा, सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष बरनवाल, ओम प्रकाश कबड्डी एकैडमी भारत के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और सचिव राज कमल सिंह मौजूद रहे. सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की अपील की.
जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता 6 एवं 7 दिसंबर को आर.के. मुखदेव +2 हाई स्कूल, कारामडीह, मझिआन, गढ़वा में आयोजित की जाएगी. ओम प्रकाश कबड्डी एकैडमी भारत के सचिव राज कुमार सिंह ने बताया कि जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे कुल 15 खिलाड़ियों में 9 बालिका और 6 बालक एकैडमी से जुड़े हुए हैं, जो मिहिजाम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आते हैं.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में खुशी कुमारी, रोशनी कुमारी, तनीषा कुमारी, तृतीक्षा शर्मा, कीर्ति कुमारी, आंचल सिंह, अंजली कुमारी, दिया मरांडी, जानवी कुमारी, प्रिंस चौधरी, यश राज गुप्ता, दीपांकर सिंह, रितेश कुमार, छोटू दास और पीयूष कुमार यादव शामिल हैं.
जामताड़ा जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ गढ़वा के लिए रवाना हुए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
