जामताड़ा/ Manish Barnawal जिले के तीन उत्कृष्ट एवं सात आदर्श विद्यालयों में क्रियान्वित हर्ष जोहार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य स्तरीय ऑनलाइन स्टूडेंट्स हर्ष संवाद का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सामाजिक भावनात्मक अधिगम पर आधारित है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिनव कुमार (SPO-JEPC) एवं शशि रंजन (SPD-JEPC) की अध्यक्षता में किया गया. इस संवाद कार्यक्रम में जे.बी.सी. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला स्कूल के दो विद्यार्थियों वर्षा चौधरी, कक्षा XI और आनंद रतन, कक्षा XI ने स्पीकर के रूप में भाग लिया.
इस कार्यक्रम में राज्य और जिला स्तर के अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं सम्पूर्णा हर्ष जोहार टीम के सदस्यों ने भाग लिया. राज्य स्तरीय ऑनलाइन स्टूडेंट्स हर्ष संवाद का विषय “कल्टीवेटिंग पॉजिटिव स्कूल कल्चर” रखा गया था.
इस संवाद का मुख्य उद्देश्य राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न विद्यालयों की शैक्षणिक टीम और विद्यार्थियों के बीच पॉजिटिव स्कूल कल्चर के महत्व पर चर्चा करना और इसे विद्यालय स्तर पर लागू करने के लिए अभ्यास करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के SEL नोडल शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय और स्वयं में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भी साझा किया.
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने कार्यों की उपलब्धियां, अनुभव, बेस्ट प्रैक्टिस और सीख साझा कर एक लर्निंग एवं जागरूकता का प्लेटफॉर्म विकसित किया. इस प्लेटफॉर्म से प्राप्त सीख को सभी विद्यालयों में लागू करने की आशा व्यक्त की गई.
वेबिनार के समापन पर विद्यार्थियों और प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए सम्पूर्णा टीम की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस वेबिनार के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अबीमाइल टुडु, मनोज कुमार सिंह, दीपा सिन्हा एवं सम्पूर्णा टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
