जामताड़ा/ Yogesh Kumar धरमपुर के तेतुलियाटांड में जूनियर बॉयज़ क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में गातिकोड़ा एफसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ज्यूयर क्लब मैथन को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम गातिकोड़ा एफसी को ₹7000 की नकद राशि दी गई, जबकि उपविजेता ज्यूयर क्लब मैथन को ₹5000 प्रदान किया गया.

सेमीफाइनल में हारने वाली मामू भांजा एफसी और कंचनबेड़ा एफसी को भी ₹2500- ₹2500 की राशि देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित रहे. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा, अभय कुमार पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि गणेश मरांडी, समाजसेवी मंसूर आलम, समिति सहयोगी ज़मीरुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य सुनील कुमार मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन समिति में एंथनी किस्कू, संजय किस्कू, उमेश मुर्मू और कार्तिक मरांडी का सराहनीय योगदान रहा.

