जामताड़ा/ Yogesh Kumar आगामी दुर्गा पूजा 2025 के मद्देनज़र शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इसको लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को पूजा के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, मुख्य स्थलों पर बैरिकेडिंग और पड़ोसी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने संबंधी दिशा- निर्देश दिए.
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम एवं नगर पंचायत जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी, थाना प्रभारी जामताड़ा एवं मिहिजाम, पुलिस केंद्र जामताड़ा के परिचारी प्रवर, मोटरयान निरीक्षक, प्रभारी यातायात निरीक्षक, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष, बार एसोसिएशन अध्यक्ष तथा ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

