जामताड़ा/ Yogesh Kumar उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने कुंडहित प्रखंड कार्यालय में कैंप कार्यालय का आयोजन किया. इस दौरान लगभग 100 ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन्हें उपायुक्त ने गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.

कैंप में अधिकतर शिकायतें पशु शेड, आवास, पेंशन, केसीसी ऋण, बिजली कनेक्शन, चापाकल मरम्मत, बीज की मांग, दिव्यांग प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, अबुआ आवास एवं अन्य योजनाओं से जुड़ी थीं.
पेंशन से वंचित तीन लाभुक- श्रीमती वीथिका साहा, सुमेना बीवी और एक पुरुष को मौके पर ही सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र दिया गया. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि अगले माह से उनके खातों में पेंशन की राशि आने लगेगी.
इसके अलावा ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्रीन पॉलीहाउस योजना का लाभ कुछ गलत लाभुकों को बिचौलियों की मदद से मिला है, जो बंगाल में निर्माण करवा चुके हैं. उपायुक्त ने इस पर पांच वर्षों की योजनाओं की जांच कराने और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही.
उपायुक्त ने कहा कि कैंप का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीणों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि वे अपनी समस्याएं सीधे बता सकें और समय पर समाधान हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
