जामताड़ा Report By Yogesh Kumar फोन पे पर फर्जी कैशबैक मैसेज भेजकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के निर्देशन में छापेमारी की गई.

पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी से रंगामटिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास पलाश के पेड़ों वाले मैदान से चारों अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों में सिराज अंसारी, मो. इजहार अंसारी, चांद मिर्जा और मो. बेलाल अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार आरोपी कॉम्प्रिफाई एप के माध्यम से फोन पे यूजर्स को 2,999 रुपये कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजते थे. जैसे ही ग्राहक कैशबैक स्वीकार करता, राशि उनके एप में ट्रांसफर हो जाती थी. इसके बाद आरोपी उस रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे.
इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 74/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धाराओं में कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
