जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर पार्टी नेताओं ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, अजीत दुबे, जिला प्रवक्ता ईसरदुल हक आरसी, प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी, अमरनाथ मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नेताओं ने इस अवसर पर गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों व सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं ने देश की स्वतंत्रता, एकता और विकास में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.

