जामताड़ा Report By Yogesh Kumar 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आगामी 7 और 8 फरवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कोर्ट रोड क्षेत्र में 12, 13 और 14 वार्ड के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजा नित्य गोपाल सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिव धाम के सुभाष सिंह ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला अधिवक्ता संघ के मोहनलाल बर्मन ने कहा कि यह सामूहिक विवाह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे जामताड़ा नगर का कार्यक्रम है. इसे सफल बनाने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी.
कार्यक्रम के आयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष 51 कन्याओं का विवाह भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आयोजन केवल शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की कन्याओं को भी इसका लाभ मिलेगा. इसी उद्देश्य से लगातार वार्ड स्तर पर बैठक कर एक बड़ी टीम का गठन किया जा रहा है, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन से जुड़ सके.
तरुण गुप्ता ने कहा कि पूर्व में भी इस आयोजन में बाधा डालने के प्रयास हुए हैं, लेकिन जामताड़ा की जनता ने हमेशा एकजुट होकर ऐसे प्रयासों को विफल किया है. इस बार भी जनता के सहयोग से यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल होगा.
बैठक में अविनाश रावत, रंजीत रावत, हेमंत झा, सुमन सिंह, डब्लू मिश्रा, मनोज सिन्हा, मुरारी सिन्हा, बाबू दुबे, संजय वेद, प्रदीप केडिया, मनोज बजाज, रघुवीर यादव, स्वप्न यादव, मिथिलेश बर्मन, साजिद अंसारी, अनिल बर्नवाल, गुड्डू बरनवाल, संतोष रवानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
