जामताड़ा/ Yogesh Kumar जामताड़ा महाविद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता एवं हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में टीबी (क्षयरोग) के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसकी रोकथाम और उपचार से संबंधित जानकारी देना था.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) से जुड़े अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. विशेषज्ञों ने छात्रों को टीबी के लक्षण, बचाव, इलाज और परामर्श के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही हेल्थ कैंप के दौरान छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया.
टीबी जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में रोशनी प्रवीण ने प्रथम स्थान, मौशमी कुमारी ने द्वितीय स्थान और अमन प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए.
इस आयोजन ने छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति चेतना और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को स्वस्थ भविष्य की दिशा में अग्रसर करते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
