जामताड़ा/ Manish Barnwal नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार समाजसेवी चमेली देवी ने नगर भ्रमण के दौरान न्यू टाउन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के तहत उन्होंने घर- घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की. जनसंपर्क के दौरान चमेली देवी ने सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर नागरिकों से संवाद किया.

उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई. इसके अलावा आजाद नगर, मोहुलडांगल और आरकुण्डी क्षेत्रों में भी उन्होंने लोगों से संपर्क कर क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया. उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में क्रमांक 3, चुनाव चिन्ह “चूड़ियां” छाप पर मतदान करने की अपील की.
शहरी मतदाताओं के बीच उनके अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. जहां- जहां वे पहुंच रही हैं, वहां मतदाताओं से उन्हें सम्मान और समर्थन मिल रहा है. कई मतदाताओं ने उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया है.

