जामताड़ा Report By Manish Barnwal विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा चौक पर भाजपा समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह तथा मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान तीनों नेताओं को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया.

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि तीन-चार वर्षों के कार्यकाल में पार्टी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी के रूप में शुरुआत करने के बाद जिला सह मीडिया प्रभारी और अब जामताड़ा नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है.
प्रदीप राउत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों और पूरे भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे. उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प भी दोहराया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, दुबराज मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा सहित पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, रथु दास, जीत दुबे, टिंकू नायक, राजा राउत, राजेश सिंह, अविनाश कुमार, विनय राउत समेत सैकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
