जामताड़ा/Manish Barnwal

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय की ओर से जामताड़ा निवासी तरुण गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पार्टी ने उन पर “पार्टी विरोधी गतिविधियों” में संलिप्त होने का आरोप लगाया है, जिसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है.
प्रदेश महामंत्री (सांसद) सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार तरुण गुप्ता और नीना शर्मा को 7 दिनों के भीतर प्रदेश कार्यालय, रांची में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी.
गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं और पार्टी अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है. अब देखना होगा कि तरुण गुप्ता और नीना शर्मा की ओर से क्या जवाब दिया जाता है और पार्टी इस मामले में आगे क्या निर्णय लेती है.

