जामताड़ा/Manish Barnwal मिहिजाम के रामू खटाल निवासी और ओम प्रकाश कबड्डी अकैडमी के सचिव सह हेड कोच राज कमल कुमार एक बार फिर जिले का मान बढ़ाने जा रहे हैं. भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा चयनित राज कमल अब 13 से 15 दिसंबर तक कर्नाटक में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप 2025 में अपने खेल का दमखम दिखाएंगे.

उनकी इस उपलब्धि से जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं ओम प्रकाश कबड्डी अकैडमी के खिलाड़ियों में भी खास जोश देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार राज कमल जयप्रकाश नारायण पटना एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए उड़ान भरेंगे.
झारखंड कबड्डी संघ के संरक्षक विपिन कुमार सिंह, जामताड़ा जिला संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा, संरक्षक अरविंद ओझा, सचिव रोहित कुमार और कोषाध्यक्ष मनीष बरनवाल सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
राज कमल ने इस अवसर को अपने लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों—रेशकं देवड़ीका, विशाल माने, रोहित राणा और यश दहिया—के साथ खेलने का सौभाग्य वे कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे.
मिहिजाम शहर के लिए भी यह क्षण बेहद गर्व का है, क्योंकि राज कमल कुमार जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर जिले की प्रतिभा और मेहनत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
