जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के गोविंदपुर- साहिबगंज नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपाहड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने- सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दोपहर करीब 11:30 बजे हुआ.

घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीवीएस एक्सएल (संख्या JH21E- 5802) और हीरो डीलक्स (संख्या JH11T- 4061) के बीच यह टक्कर हुई. दोनों बाइक पर एक- एक व्यक्ति सवार थे.
हादसे में मोहनपुर गांव निवासी जगन्नाथ मंडल और सिलधवा गांव निवासी नंदी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना के एसआई राम कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया. वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
