जमशेदपुर: पुलिस द्वारा जिले भर में लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पुलिस अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात करीब नौ बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया.
स्लैग रोड प्रीतम पार्क के समीप पुलिस ने छापेमारी कर रौशन महतो एवं शिव किशोर पाण्डेय को 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.
पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
