जमशेदपुर/ Afroz Mallik शहर में एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो साकची थाना अंतर्गत अग्रसेन भवन के समीप की है. जहां मनचले युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें लाठी- डंडे, बेल्ट, लात- घूंसे जमकर चले. यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा. राहगीर जहां मूक दर्शक बने रहे वहीं पास से गुजर रही लड़कियां युवकों के इस हरकत से डर कर इधर-उधर भागती नजर आई.

विज्ञापन
हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते मगर सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है. कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह मारपीट लड़की की वजह से हुई है. वैसे इसका हमारे पास कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है. आपको बता दें कि शहर में एक तरफ जहां अपराधी बेलगाम हैं तो दूसरी तरफ मंनचलों के इस हरकत से लोग डरे सहमे हैं.

विज्ञापन
