जमशेदपुर/ Afroz Mallik युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जमशेदपुर परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत मिश्रा ने किया.

बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और एक स्वर में समर्थन जताया. इस दौरान नवनीत मिश्रा को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद के लिए, शेख साजिद को जुगसलाई विधानसभा, मोहम्मद मोहसीन को जुगसलाई ब्लॉक, सुभम कुमार झा को पोटका विधानसभा, कुमार उधव को बाबगेड़ा ब्लॉक, मोहम्मद हसन उर्फ बाबू को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा, ऋषभ श्रीवास्तव को जमशेदपुर पूर्वी तथा जकरीया सालिब को घाटशिला विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया.
बैठक में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. सभी ने आगामी युवा संगठनात्मक चुनाव 2025 में प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद हैदर, माज़ अहमद, मोहम्मद जायद रहमान, राशिद करीम, हाजी सलमान पठान, सैफ अली, रिजवान गद्दी, आमिर गद्दी, शहबाज आलम, मोहम्मद इकबाल, पिंटू कुमार, तौसीफ गद्दी, इकबाल गद्दी, निसार गद्दी, वरुण खनोरिया, मोहम्मद यासीन, राज वारसी समेत कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक से यह संकेत स्पष्ट है कि इस बार युवा कांग्रेस में नए नेतृत्व के साथ एक नई ऊर्जा और दिशा देखने को मिलेगी.

