जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया. संस्थान को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच शुरू कर दी.
एहतियातन संस्थान के कैंपस को खाली कराया गया और छात्रों व कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर की जांच शुरू की. पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल के सोर्स और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल जांच पूरी होने तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन
