जमशेदपुर: सोमवार को जमशेदपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली और झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया. आसमान पर बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को छाता और रेनकोट लेकर सड़कों पर निकलते हुए देखा गया.

बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन ठंड का असर भी बढ़ने लगा है. खासकर शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा सकेगी .
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है. इस दौरान ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम के इस अचानक बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
