जमशेदपुर: चाकुलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत जुग्गीशोल और ग्राम पंचायत भातकुंडा में ग्रामीण आवास, प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा परियोजनाओं का उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने बुधवार को भौतिक निरीक्षण किया.

निरीक्षण में पाया गया कि जुग्गीशोल में अधिकांश आवास लिंटेल लेवल तक पूर्ण हो चुके हैं. आयुक्त ने कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. काशियाबेड़ा में भी अधिकांश आवास लिंटेल स्तर से ऊपर उठ चुके हैं, इसे पूर्ण कराने हेतु पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक को निर्देशित किया गया.
इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत बांस और मोरिंगा बागवानी परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया, जहां साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड (CIB) नहीं पाया गया. आयुक्त ने तुरंत CIB लगाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक और प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
