जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच- 33 स्थित डिमना रेजीडेंसी के पास गुरुवार रात एक आरओ प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही प्लांट से लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम कर रहा एक कर्मचारी गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी से पास में रखा सामान जल उठा और आग तेजी से पूरे प्लांट में फैल गई. आग में पानी की जार, मोटर, पाइप, बिजली उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
देखिए video 👇
https://www.facebook.com/share/r/181ctcYeom/
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

