जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर के टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में लक्ष्य संस्था के संस्थापक ओमी सिंह के नेतृत्व में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में लगभग डेढ़ सौ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, समाजसेवी मूलचंद साहू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शंकर रेड्डी, सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतवीर सिंह, श्री हनुमान सेवा समिति के संस्थापक दीपक ग्रेवाल और सिख नवजवान सभा के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह मौजूद रहे.
शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अजय प्रमाणिक, सोनू ठाकुर, सोनू सिंह, नवजोत सिंह, शिबू बारिक, विपिन सिंह, सुजीत आदित्य, लक्ष्मण बेहरा, मनोज कुमार, राहुल कुमार, कल्लू सिंह, अमित दोसांज, श्याम कुमार और नवीन समेत सभी युवाओं ने अहम भूमिका निभाई. शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 105 यूनिट रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
